मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Global city Gurgaon: हरियाणा में बन रही ग्लोबल सिटी, वर्ल्ड क्लास होंगी सुविधाएं, गैस-पानी-बिजली के लिए अंडरग्राउंड होगी टनल

On: May 31, 2025 12:50 PM
Follow Us:
expresway

Global city Gurgaon: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसी सिटी तैयार हो रही है जिसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होगी। यहां तक की सोसाइटी के अंदर बिजली के तार और पाइपलाइन भी दिखाई नहीं देगी, इसके लिए भी जमीन के अंदर टनल तैयार की जा रही है।

दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर 36 में एक हजार से अधिक एकड़ जमीन पर ग्लोबल सिटी तैयार हो रही है। इसमें वर्ल्ड क्लास लेवल की सुविधाएं होंगी। इसमें सीवर, पानी, गैस, मोबाइल टावर, सीसीटीवी समेत पब्लिक यूटिलिटी की सभी सुविधाएं टनल में होगी।Global city Gurgaon

यहां बनने वाली करीब 18 किलोमीटर लंबी टनल बड़े काम की होगी। सीवर, पानी, गैस या कोई भी दिक्कत होने पर रोड खोदने की जरूरत नहीं होगी। टनल के लिए बनाई गईं सीढ़ियों से नीचे जाकर मिकेनिक या कर्मचारी रिपेयरिंग का काम कर सकेंगे। ऐसा पहली बार शहर में होगा। इससे पहले किसी लाइन के खराब होने पर पूरी रोड खोदनी पड़ती थी, जिससे ट्रैफिक भी बाधित होता था।

यह भी पढ़ें  Lok Sabha Result 2024: बंगाल में बीजेपी को क्यों हारी ? जानिए कहां हुई थी बड़ी गलती, यहां हुआ बडा खुलासा

सेक्टर-36 और आसपास के एरिया में एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी का काम चल रहा है। यहां रोड निर्माण का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। इस सिटी के अंदर ही रेजिडेंशल, कर्मशल, मेडिकल, एजुकेशन की सुविधा होगी। यहीं एसटीपी और डब्ल्यूटीपी की सुविधा होगी। यहां रहने वाली जनसंख्या के अनुसार इनकी क्षमता होगी।Global city Gurgaon

कहीं नहीं दिखेंगे पोल और वायर
इस अत्याधुनिक सिटी में सबसे अहम बात होगी कि मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की वायर दिखाई नहीं देगी। पोल भी दिखाई नहीं देंगे। यहां पहले फेज में 10 किलोमीटर और दूसरे फेज में 8 किलोमीटर की टनल बनेगी। इस टनल में नीचे पूरी तरह चलने और खड़ा रहने का स्पेस होगा। साथ में दीवारों पर दोनों ओर लाइनें और वायर होंगी, जिससे किसी प्रकार की भी खराबी होने पर मिकेनिक या कर्मचारी खड़ा होकर आसानी से मरम्मत कर सके।

यह भी पढ़ें  Haryana Quiz: हरियाणा की इस सिटी को कहा जाता है गुलाबी शहर? आइए जाने

900 करोड़ में होगा पहले फेज़ का काम
टनल में नीचे उतरने के लिए थोड़े से अंतराल के बाद नीचे सीढ़ियां होंगी। ऐसे में पब्लिक यूटिलिटी की कोई भी लाइन खराब होने पर रोड़ खोदनी नहीं पड़ेगी, साथ ही ट्रैफिक भी बाधित नहीं होगा। इस सिटी का पहले फेज का काम जनवरी-2027 तक पूरा होगा। पहले फेज में 900 करोड़ का काम होना है।

एचएसआईआईडीसी के एजीएम अरुण गर्ग ने बताया कि ग्लोबल सिटी में 18 किलोमीटर एरिया में टनल बनेगी। यहां सभी पब्लिक यूटिलिटी अंडरग्राउंड होंगी। पहले फेज में दस किलोमीटर एरिया में टनल बनेंगी।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: गणंतत्र दिवस पर रचा इतिहास, 108 फीट ऊँचा झंडा फहराया

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now