Haryana News: खिलाडियों को बडा झटका, सम्मान समारोह को स्थगित

On: March 21, 2026 11:54 PM
Follow Us:

Haryana News: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का रोहतक में होने वाला सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया जबकि यह सम्मान समारोह 21 मई को रोहतक में होना था। एक बार खिलाडियों को बडा झटका लगा हैं।Haryana News

दोबारा होगा सम्मेलन : खेल मंत्री गौरव गौतम के निर्देशों के बाद मुख्यालय से सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर (खेल) व जिला खेल अधिकारियों को हिदायतें जारी की हैं। उन्हें अपने-अपने जिलों के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करवाने को कहा है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सम्मान समारोह की अलग से तारीख तय की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को नकद अवार्ड व प्रशस्ति-पत्र भी दिए जाएंगे।

बता दे हरियाणा में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि इन खेलों के खिलाड़ियों में भी चालीस प्रतिशत ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया। साठ प्रतिशत खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से समारोह नहीं हो पाया।

 

ये मिलेगा अवार्ड: यहां बता दें कि उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के 689 खिलाड़ियों ने विभिन्न 33 खेलों में भाग लिया था। इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 153 मेडल हासिल किए। इनमें 48 स्वर्ण पदक, 47 रजत तथा 58 कांस्य पदक शामिल हैं।

हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 5 लाख तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 4 लाख रुपये कैश अवार्ड मिलेगा। वहीं प्रतिभागी खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

 

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now