रेवाड़ी छात्र विवाद: कांवड को लेकर हुआ था झगडा, साजिश कर्ता एक चढा हत्थे

On: August 23, 2026 4:55 PM
Follow Us:
ARRESTED

रेवाड़ी छात्र विवाद  : गोकलपुर में हुए डबल मर्डर को लेकर 72 घंटे के बाद पुलिस ने एक आरोपित का काबू कर लिया है। इसमें 9 आरोपित अभी भी फरार है। गिरफ्तार किया गया आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी का है, जो इस दोहरे हत्याकांड की पूरी योजना (साजिश) में शामिल था।

21 अगस्त को हुआ हमला: सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने बताया की गत 21 अगस्त को गांव मांढ़िया कलां निवासी देशराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका 26 वर्षीय बड़ा बेटा जतिन, जो मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था, अपने साथी हिमेश (निवासी गांव निगांनियावास) और यशपाल (निवासी गांव बुड़ाना) के साथ बाइक पर कंपनी जा रहा था। बुड़ाना चौक के पास आरोपी मोहन, नीरज, टिका, बिट्टू बोहरा, प्रीतम , कर्म , सतपाल गुर्जर, सौरव गुर्जर, आशीष गांव चिराड़ा) व अन्य असामाजिक तत्वों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों में आकर उन्हें घेर लिया।

गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर की साजिश में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर की साजिश में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया तथा बाद में गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों से कुचलकर उसके बेटे जतिन की निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमेश ने भी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर रेवाड़ी में दम तोड़ दिया।

बुडानी से दबोचा एक आरोपी: बता दे कि पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जो जांच के बाद थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीमो ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिमांड में होगा खुलासा: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी तरुण उर्फ टीका ने खुलासा किया कि गत 5 जुलाई को गांव बुड़ाना में कांवड़ लाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने तथा उसके साथियों ने इस खौफनाक वारदात की साजिश रची थी। आरोपी तरुण उर्फ टीका को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों, प्रयुक्त वाहनों व हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर