गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Khelo India: राजस्थान के सात शहरों में होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025

Written by: Best24News

Published:

Khelo India: खेलों के क्षेत्र में भारत की युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाली “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स” (KIUG) की पांचवीं संस्करण का आयोजन इस बार राजस्थान में 24 नवंबर से 5…


Khelo India: खेलों के क्षेत्र में भारत की युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाली “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स” (KIUG) की पांचवीं संस्करण का आयोजन इस बार राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राज्य के सात प्रमुख शहरों — जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में फैली होगी। प्रतियोगिता में देशभर के 5,000 से अधिक विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। Khelo India

Advertisement

राजस्थान में विश्वविद्यालय खेल हज़ारों छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित करेंगे और प्रतिस्पर्धा एवं सौहार्द के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मज़बूत करेंगे।” Khelo India

खेलो इंडिया योजना: प्रतिभा से उत्कृष्टता तक Khelo India

  • खेलो इंडिया योजना भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्र की प्रमुख योजना है।
  • इसका उद्देश्य स्कूली और कॉलेज स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करना है।
  • अब तक खेलो इंडिया के तहत 20 संस्करण आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 7 खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 4 यूनिवर्सिटी गेम्स, 5 विंटर गेम्स, 2 पैरा गेम्स, और 1-1 बीच एवं वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल शामिल हैं।
  • पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि ये गेम्स प्रतियोगिता 23 पदक खेलों में और एक प्रदर्शन खेल (खो-खो) में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 भारत के खेल में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दुनिया भर में, विश्वविद्यालय चैंपियन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हमारे युवा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। Khelo India

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राजस्थान संस्करण भारत के बढ़ते खेल परिदृश्य को उजागर करेगा और विश्व स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने की आकांक्षा रखने वाले कई लोगों के लिए गौरव की सीढ़ी साबित होगा।” Khelo India

जानिए कौन कौन होंगे शामिल: इन खेलो में 23 पदक विजेता खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे। पदक विजेता खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, मल्लखंब, रग्बी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, योगासन, साइकिलिंग, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग शामिल हैं। Khelo India

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खो-खो एक प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। पहली बार, इस कार्यक्रम में बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, और साइकिलिंग को शामिल किया जा रहा है। Khelo India

भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छुट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत, खेलो इंडिया पहल ने एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है जो भागीदारी, प्रतिभा विकास और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है। Khelo India

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पूर्वोत्तर भारत में आयोजित पिछले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चैंपियन बना था। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि खेलो इंडिया योजना युवा मामले और खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है। खेलो इंडिया गेम्स खेल कौशल दिखाने के लिए बुनियादी मंच हैं और तदनुसार, प्रतिभा को खोजने और प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विकास के मार्ग प्रदान करने का एक मंच बन जाते हैं।

इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को विभिन्न हितधारकों जैसे संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज आदि को जोड़कर ओलंपिक आंदोलन की सच्ची भावना में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक देश भर में खेलो इंडिया गेम्स के 20 संस्करण आयोजित किए गए हैं। Khelo India

जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सात संस्करण, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चार संस्करण, खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पांच संस्करण और खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दो संस्करण, खेलो इंडिया बीच गेम्स का एक संस्करण और खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का एक संस्करण शामिल है। Khelo India

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp