बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में जलभराव से निपटने की तैयारी, बनाई ये योजना

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए और प्रदेश में पानी की व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग व…


Haryana News: सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए और प्रदेश में पानी की व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग व पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement

यह बैठक मंत्री श्रुति चौधरी के चंडीगढ़ स्थिति आवास कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव, श्री मोहम्मद शाईन, विभाग के ईआईसी श्री राकेश चौहान, श्री बीरेंद्र सिंह, श्री एसएस कादियान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री श्रुति चौधरी ने विभाग द्वारा पीने के पानी को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी जिले में पीने के पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नए रॉस्टर के तहत जल्द ही हरियाणा को पानी मिल जाएगा, तब तक सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहें। अगर किसी भी क्षेत्र में हालात गंभीर नजर आते हैं तो उसी समय पानी के टैंकर व ट्यूबवैल के जरिए स्थिति को नियंत्रित करें ताकि आम जनता को परेशानी ना हो।

वहीं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले पानी डिस्ट्रीब्यूशन रॉस्टर के अनुसार जिस जिले में ज्यादा गंभीर स्थिति है उसका खास ध्यान रखते हुए उन्हें अतिरिक्त जल दिया जाए और साथ ही व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग पब्लिक हेल्थ से भी संपर्क में रहें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने 56वीं हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए ताकि प्रदेश में मॉनसून के दौरान कोई जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।

उन्होंने गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और अंबाला समेत कई ऐसे जिले जहां बारिश से जलभराव की आशंका रहती है वहां पानी की निकासी के लिए विभिन्न प्रकार के पंप, मोटर, पैनल आदि की खरीद और पाइपलाइन बिछाने, ड्रेन की सफाई व सीवरेज की सफाई कार्य की भी समीक्षा की।

सिंचाई मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक परियोजनाओं के संबंध में सभी जिलाधिकारियों से जिलावार रिपोर्ट भी ली।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

उन्होंने कहा कि अधिकारी कुशलता से काम करें और सुनिश्चित करें कि ये परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो अगर समय रहते कार्य पूरे नहीं हुए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आईएएस अधिकारी मोहम्मद शाईन ने कहा कि प्रदेश में 861 ड्रेन में से 679 ड्रेन को साफ किया जाना है जिसकी कुल लंबाई लगभग 4101 किलोमीटर है विभाग द्वारा ड्रेन की सफाई का कार्य शुरु हो चुका है जिसे जून महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।

ड्रेन सफाई का काम हो रहा है इसकी आमजन को जानकारी रहे इसके लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सोशल मीडिया पर लाइव व पोस्ट करें ताकि काम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हो।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp