Rewari News (Best24News) : बाबा ताराचंद दास की स्मृति में प्रत्येक वर्ष होने वाला मेला कैंसिल कर दिया गया है। दोबारा ये मेला कब भरेगा इसके लिए मेला कमेटी बाद में निर्णय लेगी।
मेला कमेटी प्रधान रमेश कुमार ने नांगल मूंदी में हर साल 26 अगस्त का मेला आयोजित किया जात है। इस बार भी मेले को लेकर तैयारियां जारी थी। लेकिन गांव में नौजवान व्यक्ति की मौत के हो गई। इसी को लेकर मेला कमेटी बैठक करके 26 अगस्त को आयोजित होने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है।
प्रधान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नांगल मूंदी निवासी प्रहलाद पुत्र रोहताश का आकस्मिक निधन हो गया। इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता , भंडारा व मेला का आयोजन नहीं होगा। मेला के आगामी आयोजन के लिए कमेटी बाद में निर्णय लेगी।













