Haryana crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में ताश पर दांव लगाकर जुआ खेलने का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार टीम को बडी सफलता मिली है। टीम ने एक कालोनी मे जुआ खेलते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नही टीम ने उनके पास से ताश व 1 लाख 18 हजार रुपए बरामद हुए हैं।Haryana crime News
पकडे गए: पुलिस को मुखबी से सूचना मिली थी हरियाणा के रेवाड़ी शहर के गोकुल विहार में एक मकान पर ताश पत्ती पर दाव लगाकर जुआ खेला जा रहा है।। सदर थाना टीम ने मकान पर छापा मारा तो वहां पर करीब 16 लोग जुआ खेलते हुए मिले। मकान के बाहर सभी लग्जरी गाड़ियों खडी हुई थी। पुलिस को मौके पर 3 स्कॉर्पियों, 1 थार व 1 टियागौ कार को जब्त कर लिया तथा आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार रुपए व ताश के 109 पत्ते बरामद हुए हैं।
ये किए काबू: गोकुलगढ़ निवासी सुनील, चरणसिंह, अजय, जयसिंह, खरसानगी निवासी शशिकांत, विजयनगर निवासी सुनील, टींट निवासी संजीव, लाला रोहड़ाई निवासी पवनमामड़िया आसमपुर निवासी सत्यनारायण, खरसानगी निवासनी नरेंद्र, नेपाल निवासी गोविंद, खेड़ा आलमपुर निवासी नरबीर, मामड़िया आसमपुर निवासी मंजीत, साहिल, गोकलगढ़ निवासी राहुल, , आसियाकी निवासी संदीप को काबू किया है।
मामला दर्ज कर जांच शुरू: सदर थाना पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ धारा 112 BNS व 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जुआ खेलने वालो को पकडने की सूचना शहर में आग की तरह दोड गई। Haryana crime News

















