Jaipur News: तांत्रिक ने आर्मी के जवान की पत्नी व सास को किया सम्मोहित, फिर कर दिया ऐसा कारनामा

On: April 9, 2025 11:15 AM
Follow Us:

Jaipur News:  राजस्थान में तैनात आर्मी के एक जवान की पत्नी व सास को एक कथित तांत्रिक ने अपने वश में कर लिया। तांत्रिक ने जवान को धमकाया कि वह तंत्र विधा जानता है और उसका घर बर्बाद कर देगा। तांत्रिक आर्मी के जवान की पत्नी को लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गया है। इस मामले में जवान ने करधनी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। Jaipur News

पुलिस में दी शिकायत में झोटवाड़ा में रहने वाले आर्मी जवान ने बताया कि पत्नी के नाम पर मकान को बेचने के दौरान उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई। जवान के अनुसार जब वह अपनी डयूटी पर चला गया तो उक्त तांत्रिक के संपर्क में उसकी पत्नी व सास आ गई। तांत्रिक ने उनसे कहा कि वह वह खेतों में सोना-चांदी निकालने का काम करता है। आप चाहो तो मैं आपके खेत में भी सोना-चांदी निकाल दूंगा। Jaipur News

इसी बहकावे और लालच में आकर उसकी पत्नी व सास ने उससे मिलना शुरू कर दिया। तांत्रिक ने तंत्र मंत्र से महिला व उसकी सास को अपने वश में कर लिया, जिसके कारण वे उसकी हर बात मानने लगी। ज्यादा धन पाने के लालच में उसकी पत्नी ने बैंक में रखी 10 लाख की एफडी तुडवा ली और कार भी अपने नाम करवा ली।

आर्मी जवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाद में उक्त तांत्रिक उनके घर में ही रहने लगा। इस बात का पता चलने पर उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। रिश्तेदारों को उस तांत्रिक ने बताया कि वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसने बंदूक दिखाकर उन्हें डराया धमकाया और बाद में बंदूक के राउंड घर पर ही छोड़कर चला गया।

Jaipur News पत्नी-बच्चों को लेकर भागा

आर्मी के जवान ने बताया कि घर से जाने के बाद आरोपी तांत्रिक उसे लगातार धमकी देने लगा। उसे धमकाने लगा कि वह तंत्र मंत्र से उसे बर्बाद कर देगा, उसे छोड़ेगा नहीं। पत्नी व सास के वश में होने के कारण तांत्रिक कॉल करके घर की हर बात की जानकारी लेता रहता था। जब वह इसका विरोध करता तो उसकी पत्नी व सास भी उसको मरवाने के लिए धमकी देने लगी। तांत्रिक विद्या के प्रभाव के चलते बीती एक मार्च को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर तांत्रिक के साथ फरार हो गई।

जब वह घर पहुंचा तो बाहर ताला लगा हुआ था। जब उसने मकान के अंदर अलमारी संभाली तो उसमें रखे 3 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने व पूरी प्रॉपर्टी के कागजात गायब थे। आरोपी कथित तांत्रिक पत्नी के नाम लिया दूसरा मकान भी हड़पना चाहता है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now