Home Haryana News Sasur Bahu Love Story: ससुर के साथ भागी जवान बहू, पति ने...

Sasur Bahu Love Story: ससुर के साथ भागी जवान बहू, पति ने ढूंढने वाले को ये चीज देने का किया ऐलान

0
2
Haryana

Sasur Bahu Love Story: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के पूरनपुरा गांव में एक बहू अपने दो बच्चों को लेकर अपने चाचा ससुर नंदराम के साथ फरार हो गई है. जबकि अपने एक बेटे को पति के घर छोड़ गई.

परेशान पति जितेंद्र और ससुर ने महिला व बच्चों को ढूंढने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है.

पूरनपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार की शादी साल 2014 में हुई थी और उनके तीन बच्चे (एक बेटा दो बेटियां) हैं. जितेंद्र कुमार टैक्सी ड्राइवर हैं. लेकिन उनकी जिंदगी उस वक्त उथल-पुथल हो गई जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ उनके चाचा नंदराम के साथ फरार हो गई है.

जितेंद्र ने बताया कि 3 अप्रैल को वह टैक्सी लेकर कानपुर गए थे. जब वह लौटे तो पत्नी और दोनों बेटियां घर से गायब थीं जबकि उनका बेटा घर पर ही था. वहीं परिवार के एक चाचा नंदराम भी लापता हैं.

पत्नी ढूंढने वाले को 20 हजार का इनाम
जितेंद्र और उनके पिता श्याम किशोर ने एक महीने तक अपने स्तर पर महिला और बच्चों को ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर उन्होंने इसकी शिकायत ऊसराहार थाने में दर्ज की.

जब पुलिस की तलाश भी नाकाम रही, तो परिवार ने बच्चों और बहू को लाने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी.

श्याम किशोर ने दुखी मन से कहा, “हमारी बहू हमारे छोटे भाई नंदराम के साथ चली गई. गांव में लोग हंस रहे हैं, हमें बहुत दुख है. हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे वापस मिलें. बहू रहना चाहे तो रहे, नहीं तो जाए. लेकिन बच्चों को लाने वाले को 20 हजार रुपये देंगे.”