मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Wildlife Corridor: इस एक्सप्रेसवे पर मिलेगा जंगल सफारी का फ्री मजा, यहाँ तैयार होगा एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

Written by: Best24News

Published:

Wildlife Corridor:  देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे (Expressway) का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) भी लगभग पूरा होने वाला है और यह सिर्फ सफर का…


Wildlife Corridor:  देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे (Expressway) का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) भी लगभग पूरा होने वाला है और यह सिर्फ सफर का मजा ही नहीं बल्कि एडवेंचर (Adventure) का भी तगड़ा डोज़ देने वाला है! जी हां, अगर आप इस एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे, तो आपको रास्ते में जंगल सफारी (Jungle Safari) का फ्री लुत्फ भी मिलेगा। यानी सफर भी शानदार, नज़ारे भी जानदार और एडवेंचर बिल्कुल बिंदास!

Advertisement

जल्द खुलेगा आम जनता के लिए

इंडियन नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है और जून 2025 तक इसका बचा हुआ काम भी पूरा होने की उम्मीद है। यानी जल्द ही इस हाईवे पर गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आएंगी और लोग देहरादून का मजेदार सफर बिना किसी टेंशन के कर पाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फ्री जंगल सफारी का मजा

अब सोचिए आप अपनी गाड़ी में बैठकर स्पीड (Speed) में सफर कर रहे हैं और अचानक सड़क के किनारे हिरण, हाथी, या शायद कोई तेंदुआ दिख जाए! अरे डरिए मत क्योंकि ये एक्सप्रेसवे एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (Wildlife Corridor) बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी तक यह एक्सप्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क (Rajaji National Park) के अंदर से होकर गुजरेगा। वाइल्डलाइफ सेफ्टी के लिए यहाँ बरसाती नदी पर 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर (Elevated Flyover) भी बनाया जा रहा है। मतलब, जानवरों को कोई दिक्कत नहीं और यात्रियों को मिलेगा एक्स्ट्रा एडवेंचर का मजा!

दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे में

पहले दिल्ली से देहरादून जाने में 6.5 घंटे लगते थे, लेकिन इस सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे के बनने के बाद सिर्फ 2.5 घंटे में ही आप दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे। अब वो दिन गए जब लंबी ट्रैफिक और खराब सड़कों की वजह से सफर सिरदर्द बन जाता था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस 6-लेन एक्सप्रेसवे (6-Lane Expressway) के जरिए आप शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत, खेकड़ा, शामली और सहारनपुर होते हुए सीधा देहरादून पहुंचेंगे। मतलब, रास्ते में भी ढेरों शानदार स्पॉट मिलेंगे, जहाँ आप मजे ले सकते हैं।

12,000 करोड़ की लागत से बन रहा है यह हाईटेक एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुल 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट हाईटेक (Hi-Tech) फैसिलिटीज से लैस होगा, जिसमें शानदार सड़कों के साथ-साथ कई स्मार्ट फीचर्स भी होंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का 70% काम पहले ही पूरा हो चुका है और मई 2025 तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp