बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Home Loan Tips: घर बैठे आसानी से मिलेगा होम लोन, इन बातों का रखें ख्याल 

Written by: Best24News

Published:

 Home Loan Tips: घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते बड़ी रकम जुटाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ज़्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते…


 Home Loan Tips: घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते बड़ी रकम जुटाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ज़्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि लोन लेना आसान नहीं होता. क्योंकि इसके लिए बैंकिंग नियमों और शर्तों को पूरा करना पड़ता है. लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो आपका होम लोन तेज़ी से मंजूर हो सकता है.

Advertisement

बेहतर क्रेडिट स्कोर से मिलेगा सस्ता लोन

होम लोन आमतौर पर बड़ी राशि के होते हैं और इनकी EMI भी बड़ी होती है. ऐसे में कम ब्याज दर पर लोन मिलना बहुत फायदेमंद रहता है. इसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) अच्छा होना चाहिए. बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं. समय पर क्रेडिट कार्ड बिल, लोन की EMI और अन्य भुगतान करके आप एक मजबूत क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं, जो लोन की मंजूरी को आसान बनाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लंबी लोन अवधि का चयन दे सकता है राहत
होम लोन लेते समय आपको लोन की अवधि तय करनी होती है. अगर आप लंबी अवधि का लोन चुनते हैं, तो आपकी EMI कम हो जाती है और मासिक बोझ हल्का पड़ता है.
हालांकि, लंबे समय में ब्याज की राशि बढ़ जाती है. इसलिए यह तय करते समय अपने वित्तीय लक्ष्य और भुगतान क्षमता का विश्लेषण जरूर करें.

अधिक डाउन पेमेंट करने से मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बैंक आमतौर पर घर की कुल कीमत का 80-85% तक लोन देते हैं और बाकी राशि आपको डाउन पेमेंट के रूप में देनी होती है. अगर आप अधिक डाउन पेमेंट कर सकते हैं तो आपको

लोन की राशि कम लेनी पड़ेगी
EMI भी कम होगी
कुल ब्याज भी घटेगा
इससे आप लोन को जल्दी और आसानी से चुका सकते हैं.
नियमित आय हो तो लोन मिलना आसान
बैंक लोन देने से पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि आवेदक की आमदनी नियमित हो. यदि आपकी नौकरी स्थिर है या आपकी आमदनी प्रमाणित रूप से तय है, तो बैंक लोन देने में देर नहीं करते. अगर आपकी आय कम है, तो आप साइड इनकम के जरिए इसे बढ़ा सकते हैं. इससे न केवल पात्रता बढ़ेगी. बल्कि लोन की रकम भी ज्यादा मिल सकती है.

ज्वाइंट होम लोन से बढ़ेगी पात्रता
अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है या पात्रता कम बन रही है, तो आप अपने किसी परिवारजन को को-एप्लिकेंट (Co-Loaner) बना सकते हैं. यह व्यक्ति आपकी पत्नी, माता-पिता या ऐसा सदस्य हो सकता है. जिसकी आय और क्रेडिट स्कोर अच्छा हो.
ज्वाइंट होम लोन से:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

19 मई को गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, सोमवार को आपके शहर में इतने रेट पर मिलेगा एलपीजी सिलेंडर Gas Cylinder Price
ब्याज दरें भी बेहतर मिल सकती हैं
आपकी पात्रता बढ़ती है Home Loan Tips
लोन राशि ज्यादा मिलती है

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp