गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Yoga News Rewari: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Yoga News Rewari: नियमित 35 मिनट योगाभ्यास से तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म कर सकते हैं:- पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी श्री अशोक कुमार भा0पु0से0…


 

Advertisement

Yoga News Rewari: नियमित 35 मिनट योगाभ्यास से तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म कर सकते हैं:- पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी श्री अशोक कुमार भा0पु0से0

21 जून 2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साउथ रेंज रेवाड़ी में बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार भा0पु0से0 ने किया। उनके साथ योग विशेषज्ञ व योग प्रशिक्षक उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ने लगभग 100 अधिकारियों/कर्मचारियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम के साथ लाभकारी योगासन भी कराए गए। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य को एकजुट करना है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार भा0पु0से0  ने कहा कि यह दिन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत के शरीर को स्वस्थ रखने, मन को शांत करने और आत्मिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रेरित करने वाला एक बड़ा आंदोलन है। जीवन शैली में योग को शामिल करके आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। ‘

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

इसके साथ योग सिर्फ शरीर या मन की कसरत नहीं है, यह आत्मा की यात्रा है। यह अंदर की शांति, खुद को जानने और ब्रह्मांड से जुड़ने की भावना को बढ़ाता है। यह हमें जिंदगी के गहरे मतलब को समझने और बड़े मकसद से जुड़ने में मदद करता है।
इस कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp