गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Yoga Day: योग प्रोटोकॉल रिहर्सल के तहत लघु सचिवालय में करवाया गया योगाभ्यास

Written by: सुनील चौहान

Published:

Yoga Day: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार की अध्यक्षता में आयुष विभाग रेवाड़ी द्वारा योग प्रोटोकॉल रिहर्सल के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में कर्मचारियों…


Yoga Day: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार की अध्यक्षता में आयुष विभाग रेवाड़ी द्वारा योग प्रोटोकॉल रिहर्सल के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया गया।

Advertisement

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि जीवनशैली विकारों को रोकने और तनाव प्रबंधन में योग अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डॉ. बसंत कुमार ने सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया और कहा कि इससे हम अपने जीवन को स्वस्थ और संतुलित बना सकते हैं। आयुष विभाग रेवाड़ी द्वारा आयोजित इस श्रृंखला का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना है।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि रेवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा रविवार, 15 जून को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर एक योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन राजेश पायलट चौक रेवाड़ी से शुरू होकर गढ़ी बोलनी रोड पर अमनगनी सोसाइटी तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

उन्होंने बताया कि इस मैराथन का शुभारंभ रेवाड़ी के उप-मंडल मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह द्वारा झंडी दिखाकर किया जाएगा। डॉ. बसंत कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से भी आग्रह किया है कि इस आयोजन में बढ़चढ़ के भाग ले।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp