गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र! ऐसे होगा मरीजों का इलाज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा सरकार ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने का फैसला किया है। इन केंद्रों में योग गुरु अपनी योग चिकित्सा के जरिए मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसके लिए…


Haryana News:  हरियाणा सरकार ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने का फैसला किया है। इन केंद्रों में योग गुरु अपनी योग चिकित्सा के जरिए मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार इस साल से योग और प्राकृतिक चिकित्सा डॉक्टरों का पंजीकरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित योग महोत्सव में इसकी घोषणा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आयुष योग सहायकों की सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवारों को अपने विवेकाधीन कोष से 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 264 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।Haryana News

सैनी ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। हमने शिक्षा विभाग के 25 हजार कर्मियों को योग शिक्षक बनाया है। राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 1121 स्थानों की पहचान की गई है। इनमें से 714 व्यायामशालाओं का निर्माण हो चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक औषधालयों को आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। अब तक 506 आयुर्वेदिक औषधालयों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जा चुका है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन केंद्रों में 126 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि योग महोत्सव 2025 का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया।Haryana News

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp