सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Success Story: पैरों से लिख डाली सफलता की कहानी, JRF में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल कर रच दिया इतिहास

Written by: Best24News

Published:

Success Story:   कहते हैं कि हाथों की लकीरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि तकदीरें तो उनकी भी होती हैं जिनके हाथ नहीं होते। इसका मतलब होता है कि हर किसी कोई…


Success Story:   कहते हैं कि हाथों की लकीरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि तकदीरें तो उनकी भी होती हैं जिनके हाथ नहीं होते। इसका मतलब होता है कि हर किसी कोई अपनी तकदीर लिखता है। चाहे उसके पास हाथ हो या ना हो। आज हम आपको ऐसे ही लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने हाथों से नहीं बल्कि पैरों से सफलता लिखी है। अंकिता ने दिव्यांगता को मात देकर न सिर्फ JRF परीक्षा पास की है बल्कि ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।

Advertisement

अंकिता दिव्यांग है। जन्म से ही अंकिता के दोनों हाथ नहीं है। लेकिन उन्होंने कभी अपना हौंसला नहीं टूटने दिया। अपने पैरों को अपना हाथ बनाकर सफलता की कहानी लिख दी। अंकिता ने अपने पैरों से दूरी रैंक के साथ JRF परीक्षा क्वालिफाई किया है।Success Story

पैरों से की है पढ़ाई-लिखाई
अंकिता के पिता प्रेम सिंह तोपाल टिहरी जिले में ITI में इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते हैं। अंकिता ने ऋषिकेश से 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके लिए बाद की पढ़ाई उन्होंने देहरादून से की है। अंकिता ने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और अब JRF परीक्षा में ये उपलब्धि हासिल कर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अंकिता की इस उपलब्धि पर न सिर्फ उनके परिवार वाले खुश हैं बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।Success Story

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp