सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Highest Road: भारत में बनी दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, पर्यटन और स्थानीय लोगों को मिला फायदा, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

Written by: Best24News

Published:

Highest Road: भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हाईवे, एक्सप्रेसवे और बॉर्डर रोड्स का तेजी से विकास किया जा रहा है. इससे जहां राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो…


Highest Road: भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हाईवे, एक्सप्रेसवे और बॉर्डर रोड्स का तेजी से विकास किया जा रहा है. इससे जहां राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, वहीं रोड ट्रिप पसंद करने वाले लोगों को भी रोमांचक अनुभव मिल रहा है. World’s Highest Road

Advertisement

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क भारत में

अक्सर लोग मानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची सड़क विदेशी देशों में होगी. लेकिन यह रिकॉर्ड अब भारत के नाम दर्ज हो चुका है. लद्दाख में बनी यह सड़क इतनी ऊंचाई पर है कि यह दुनिया के किसी भी देश की सड़क से आगे निकल चुकी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चिसुमले-डेमचोक रोड ने बनाया रिकॉर्ड
लद्दाख के उमलिंगला पास पर स्थित चिसुमले-डेमचोक रोड, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बन गई है. इसकी ऊंचाई 19,300 फीट (लगभग 5,882 मीटर) है. इस 52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) ने किया है. यह क्षेत्र भारत-चीन सीमा के पास स्थित है और घुमावदार, जोखिमपूर्ण रास्तों के लिए प्रसिद्ध है.

पर्यटन और स्थानीय लोगों को मिला फायदा
इस अनोखी सड़क ने लद्दाख के पर्यटन को नई ऊंचाई दी है. एडवेंचर ट्रैवलर्स के बीच यह मार्ग काफी लोकप्रिय हो रहा है. साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय निवासियों की सुविधा और आवागमन भी पहले से बेहतर हुआ है. World’s Highest Road

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ऑक्सीजन की कमी और माइनस तापमान में सफर
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस क्षेत्र में सर्दियों में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और ऑक्सीजन लेवल सामान्य से 50% कम होता है. इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, इस सड़क का निर्माण कर पाना भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है.

बोलिविया का रिकॉर्ड टूटा, अब भारत शीर्ष पर
इससे पहले दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बोलिविया में स्थित थी. जिसकी ऊंचाई 18,953 फीट थी. लेकिन अब भारत ने इसे पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है. इस सड़क का निर्माण अगस्त 2021 में पूरा हुआ था और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किया. World’s Highest Road

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp