गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

World Chess Cup 2025 :स्वर्ग नगरी गोवा में होगा 17 करोड़ इनामी राशि का अंतरराष्ट्रीय शतरंज

Written by: सुनील चौहान

Published:

World Chess Cup 2025: स्वर्ग नगरी गोवा में 90 से ज्यादा देशों के 206 खिलाड़ियों के बीच 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तर पर शतरंजी बिसात बिछने वाली…


World Chess Cup 2025: स्वर्ग नगरी गोवा में 90 से ज्यादा देशों के 206 खिलाड़ियों के बीच 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तर पर शतरंजी बिसात बिछने वाली है। इसमें सबसे बड़ा 21 सदस्यीय दल भारतीय खिलाड़ियों का है। इसमें महिला विश्व विजेता 19 वर्षीय दिव्या देशमुख नागपुर महाराष्ट्र भी शामिल हैं।World Chess Cup 2025

Advertisement

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार व गोवा सरकार की देखरेख में भारत देश पहली बार विश्व शतरंज कप 2025 की मेजबानी करेगा। विजेताओं को 17 करोड़ इनामी राशि दी जाएगी।World Chess Cup 2025

अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने वर्ल्ड शतरंज कप 2025 के पहले राउंड के मुकाबलों की सूची जारी कर दी हैं। 50 शीर्ष खिलाड़ी सीधे दूसरे राउंड से शुरुआत करेंगे। बाकी 156 खिलाड़ी पहले राउंड में अपने स्थान के लिए संघर्ष करेंगे। भारत देश के अधिकतर अंतरराष्ट्रीय शीर्ष खिलाड़ी दूसरे राउंड से मुक़ाबला खेलेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छुट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि शीर्ष तीन विजेताओं को वर्ष 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सीधी जगह मिलेगी।

मेजबान देश के तौर पर भारत को दो अतिरिक्त स्थान मिले हैं, जिन्हें प्रणव वेंकटेश और रौनक साधवानी को दिया गया है। दोनों की मौजूदा रेटिंग 2641 है। प्रणव 2025 विश्व जूनियर चैंपियन है जबकि रौनक भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर्स में से एक हैं। इन्होंने 2024 लंदन चेस मास्टर्स जीता था। इन दोनों खिलाड़ियों के जुड़ने से भारतीय चुनौती और मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विश्व चैंपियन डी गुकेश चेन्नई, आर प्रागनंदा चेन्नई, अर्जुन एरिगैसी तेलंगाना, विदित संतोष गुजराती नासिक महाराष्ट्र, पेंटाला हरिकृष्णा, निहाल सरीन और कई अन्य भारतीय शीर्ष खिलाड़ी पहले से ही सूची में हैं। महिला विश्व कप 2025 विजेता ग्रांडमास्टर 19 वर्षीय दिव्या देशमुख नागपुर महाराष्ट्र को भी फीडे ने विशेष वाइल्डकार्ड के रूप में शामिल किया है।

भारत के इतिहास में अहम होगा पहला शतरंज विश्व कप 2025 : पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत के अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी दूसरे राउंड से मुक़ाबला खेलेंगे जबकि पहले राउंड में राजा ऋत्विक कज़ाकिस्तान के नोगेरबेक कायबेक, हर्षवर्धन जीबी तुर्की के यिलमाज मुस्तफा, एसएल नारायनन पेरु के रोजस सालस स्टीवन, प्रणव वी अल्जीरिया के आला एडिने, इनियन पी क्यूबा के डाइलन ईसीडरों, ललित बाबू नीदरलैंड के मैक्स वरमरदम, दीप्तयन घोष चीन के पेंग क्षिओंगीयन, कार्तिक वेंकटरामन कोलंबिया के रोबेर्टों पांतोजा, रौनक साधवानी साउथ अफ्रीका के बररिश डेनियल, नीलाश सहा उरुग्वे के मेरर जार्ज, सूर्या शेखर गांगुली अजरबैजान के अहमद अहमदजादा से खेलेंगे और दिव्या देशमुख ग्रीस के अर्डितीस स्तमटिस को मात देने के लिए अपनी शतरंजी बिसात बिछाएंगे।

भारत देश में पहली बार शतरंज का विश्व कप होना देश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए सम्मान की बात है। मैं खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला उत्साह बढ़ाया है।World Chess Cup 2025

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp