
Haryana News: हरियाणा में श्रमिकों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, सैनी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अब प्रदेश के लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिल सकेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले आखिरी संशोधन 2015 में किया गया था और अगला बदलाव 2020 में किया जाना था, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है।
संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से श्रम, वित्त या नियोजन विभाग के दो अधिकारी भी इस समिति का हिस्सा हैं।Haryana News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
बीएमएस के जोनल संगठन सचिव पवन कुमार इसमें विषय विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुए। वहीं, उप श्रम आयुक्त विश्वजीत सिंह हुड्डा को उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
आयोग 90 दिनों के भीतर सिफारिशें सौंपेगा। अगर समिति की सिफारिशें समय पर लागू होती हैं तो यह प्रदेश के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
