Rewari News: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में होटल की महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला मैनेजर को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 12 जुलाई को पुलिस को सरकुलर रोड नजदीक नाईवाली चौक पर होटल ओम रेजिडेंसी में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्यवाही की थी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार
जिस पर पुलिस ने वहा से दो महिलाओ को बरामद करके होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला मैनेजर को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में होटल मालिक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

