शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Winter Holidays : स्कूली बच्चों की हुई मौज, इस दिन से शुरू होगी स्कूलों की छुट्टियां

Written by: सुनील चौहान

Published:

School Holiday Winter 2025: बढ़ती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य के शिक्षा…


स्वास्थ्य विभाग 2
स्वास्थ्य विभाग 2
Google News Follow us on Google

School Holiday Winter 2025: बढ़ती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविर पंचांग 2025-26 के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह अवकाश प्रदेशभर में एक समान रूप से लागू होगा और इसका पालन करना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य रहेगा।School Holiday Winter 2025

Advertisement

ठंड के लिए लिया निर्णय: बता दे कि शिक्षा विभाग के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी की शुरुआत में राजस्थान में ठंड अपने चरम पर होती है। सुबह के समय घना कोहरा और गिरता तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को सर्दी से राहत देने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है। इस दौरान स्कूलों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।School Holiday Winter 2025

हो सकता है बदलाव: इतना ही नहीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अवकाश की अवधि में बदलाव किया जा सकता है। विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर बोर्ड कक्षाओं के लिए छुट्टियों की अवधि को कम कर सकता है, ताकि सिलेबस समय पर पूरा किया जा सके और परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित न हो। ऐसे में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल से अलग से सूचना लेने की सलाह दी गई है।School Holiday Winter 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्कूल खोला तो होगी कार्रवाई’ शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य के सभी निजी स्कूलों को शिविर कैलेंडर के अनुसार ही अवकाश देना होगा। यदि कोई निजी विद्यालय निर्धारित अवधि से अलग छुट्टियां देता है या अवकाश के दौरान स्कूल संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ राजस्थान शिक्षा अधिनियम 1989 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इस संबंध में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।School Holiday Winter 2025

पिछले साल कब था अपकाश: गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक ही रखा गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा उस समय भी इसी अवधि के आदेश जारी किए गए थे।School Holiday Winter 2025

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp