गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Indian Currency: क्या 500 रुपये के नोट हो जाएंगे बंद? जानें RBI ने क्या कहा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian Currency: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से ₹500 का नोट बंद होने को लेकर खूब चर्चा चल रही है। ऐसे में आम जनता के मन में कई तरह के सवाल…


Will 500 rupee notes be discontinued
Will 500 rupee notes be discontinued
Google News Follow us on Google

Indian Currency: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से ₹500 का नोट बंद होने को लेकर खूब चर्चा चल रही है। ऐसे में आम जनता के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। क्या यह नोट बंद होगा या RBI ने इनको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान किया है? आइए जानते हैं इस पूरे मामले की सच्चाई।

Advertisement

क्या RBI ने ₹500 के नोट को कुछ कहा ?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से अभी तक ₹500 के नोट को बंद करने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। कई अफवाहें यह कहती हैं कि नोटबंदी दोबारा होने जा रही है, लेकिन आरबीआई ने स्पष्ट रूप से इन खबरों को नकारा है। Indian Currency

सोशल मीडिया पर वायरल अफवाह

अभी कुछ व्हाट्सएप मैसेज और यूट्यूब वीडियो में दावा किया गया कि सरकार ₹500 के नोट को बंद करने की तैयारी कर रही है और जल्दी ही इसका इस्तेमाल बंद हो जाएगा। लेकिन PIB Fact Check और आरबीआई की वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

₹500 के नोट की स्थिति अभी क्या है?

  • ₹500 का नोट अभी पूरी तरह मान्य और वैध मुद्रा है।
  • बैंक और एटीएम में ₹500 के नोटों का नियमित लेनदेन जारी है।
  • किसी भी व्यापारी या संस्था द्वारा ₹500 का नोट लेने से इनकार नहीं किया जाना चाहिए।
  • अब जनता को क्या करना चाहिए?
  • ऐसी अफवाहों से बचें जो बिना किसी प्रमाण के फैलाई जा रही हों।
  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या समाचार एजेंसियों की पुष्टि की प्रतीक्षा करें।
  • किसी भी तरह की नकली या फर्जी खबर को साझा न करें।

₹500 का नोट बंद नहीं हो रहा है। आरबीआई ने ऐसी किसी भी अफवाह को खारिज किया है और जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि भविष्य में कोई बदलाव होता है तो उसकी जानकारी केवल सरकारी माध्यमों से दी जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp