Fire in AC : गर्मियों के मौसम में अक्सर एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है। लेकिन ऐसी स्थिति में आपने कई बार देखा होगा कि AC में अचानक आग लग जाती है। आपको बता दें कि गर्मियों में AC में आग लगने का खतरा ओवरलोडिंग, खराब रखरखाव और तकनीकी खामियों के कारण बढ़ता है। तो चलिए आज हम आपको AC के सही रखरखाव और तकनीकी खामियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।Fire in AC
AC की नियमित देखभाल, सही तरीके से लगाने और सावधानी रखते हुए इस जोखिम को कम किया जा सकता है। सही समय पर कदम उठाकर न केवल संपत्ति, बल्कि जानमाल की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एसी के इस्तेमाल ने कुछ सावधानी और सतर्कता को अपनाकर इस गर्मी में एसी की ठंडी-ठंडी हवा ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
आइए जानिए हमें कैसे AC का इस्तेमाल करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…
AC में आग लगने के कारण?
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
अधिक लोड: गर्मियों में एसी का लगातार इस्तेमाल बिजली के सर्किट पर दबाव डालता है, जिससे वायरिंग में शार्ट सर्किट हो सकता है।
खराब रखरखाव: धूल, गंदगी या फिल्टर की सफाई न होने से मोटर अधिक गर्म हो सकती है।
कमजोर वायरिंग: पुरानी या निम्न गुणवत्ता वाली वायरिंग गर्मी में पिघल सकती है, जिससे आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। रेफ्रिजरेंट लीक: गैस रिसाव से दबाव बढ़ता है, जिससे कंप्रेसर में आग लग सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
खराब इंस्टालेशन: गलत तरीके से लगाया गया एसी सिस्टम असुरक्षित हो सकता है।
उच्च तापमान: गर्मियों में तापमान बढ़ाने से बाहरी यूनिट ओवरहीटिंग होती है। कई मामलों में मिश्रित ज्वलनशील गैस की रिफिलिंग से भी आग की घटनाएं होती है।
जानें बचाव के उपाय? Fire in AC
नियमित सर्विसिंग: हर सीजन से पहले एसी की सफाई और चेकअप करवाएं।
सही वायरिंग: मानक केबल और सर्किट ब्रेकर का उपयोग करें।
लोड प्रबंधन: एक साथ कई उपकरणों को एक शाकेट से न चलाएं।
वेंटिलेशन: बाहरी यूनिट के आसपास हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें।
अग्निशमन सुरक्षा : पास में अग्निशमक यंत्र रखें और धुआं डिटेक्टर लगाएं।
उपयोग में सावधानी: रातभर एसी न चलाएं, बीच-बीच में विराम दें।
अधिकृत सेवा: केवल प्रशिक्षित और अधिकृत कर्मियों से ही एसी लगवाएं।

