बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Fact News: बाइक और कार के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

Written by: Best24News

Published:

Fact News: ज्‍यादातर लोग अपने घर के आसपास बाइक या स्‍कूटी से चले जाते हैा. वहीं, रात में कार से चलना पसंद करते हैं. अगर आप भी कार, बाइक या स्‍कूटी चलाते…


Haryana news 2025 05 21T184040.003
Haryana news 2025 05 21T184040.003
Google News Follow us on Google

Fact News: ज्‍यादातर लोग अपने घर के आसपास बाइक या स्‍कूटी से चले जाते हैा. वहीं, रात में कार से चलना पसंद करते हैं. अगर आप भी कार, बाइक या स्‍कूटी चलाते हैं तो आपको भी एक खास अनुभव हुआ होगा. आपकी बाइक, स्‍कूटर या कार का कुत्‍तों ने अचानक पीछा किया होगा. इस दौरान वे काफी आक्रामक हो जाते हैं और तेजी से भौंकना शरू कर देते हैं.

Advertisement

जब कोई आवारा कुत्‍ता आपके पीछे पड़ जाता है तो आप वाहन की रफ्तार तेज कर देते हैं. कोशिश रहती है कि जितना जल्‍दी हो सके, आवारा कुत्‍तों से पीछा छुड़ा लिया जाए. इस हड़बड़ी में कई बार लोगों के साथ दुर्घटना भी हो जाती है. लेकिन, क्‍या आपने कभी सोचा है कि कुत्‍ते अचानक वाहनों के पीछे क्‍यों दौड़ना शुरू कर देते हैं?

कुत्‍तों को काफी वफादार और इंसानों का फ्रेंडली जानवर माना जाता है. फिर वही कुत्‍ते अचानक आपकी स्‍कूटी, बाइक या कार के पीछे ऐसे क्‍यों पड़ जाते हैं, जैसे वे आपके कट्टर दुश्‍मन हों. इस दौरान कुत्‍ते पूरी रफ्तार के साथ वाहन के पीछे भागते हैं. उस दौरान अगर आप गिर जाएं या आपके कपड़े उनके मुंह में आ जाएं तो निश्चित तौर पर वे आप पर हमला कर देंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विज्ञान कहता है कि कुत्‍तों के इस व्‍यवहार के लिए आप जिम्‍मेदार नहीं होते हैं, बल्कि आपके वाहन के टायर उनका निशाना होते हैं. असल में वे आपके वाहन के टायर से आने वाली दूसरे कुत्‍तों की गंध से आक्रामक हो जाते हैं. दरअसल, कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत ज्‍यादा होती है. कुत्ते दूसरे कुत्ते की गंध बहुत जल्‍द पकड़ लेते हैं.

कुत्ते अपनी गंध दूसरे कुत्ते तक पहुंचाने के लिए वाहनों के टायर्स या खंभों पर पेशाब करते हैं. जब आपकी गाड़ी किसी कॉलोनी या सड़क से गुजरती है, तो उस जगह के कुत्तों को आपके टायर पर दूसरे कुत्ते की गंध आ जाती है. इसी गंध के कारण कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं. दरअसल, कुत्ते अपने इलाके में दूसरे क्षेत्र के कुत्ते को बर्दाश्‍त नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसीलिए जब उन्‍हें आपके वाहन के टायर से दूसरे इलाके के कुत्‍ते की गंध आती है तो वे मिलकर वाहन के पीछे दौड़ना और भौंकना शुरू कर देते हैं. वहीं, जब आप अपने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हैं तो वे और ज्‍यादा आक्रामक हो जाते हैं. कई बार इसकी वजह से बाइक या स्‍कूटी का बैलेंस बिगड़ कर हादसा तक हो जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे में ना घबराना समझदारी है.

कुत्ते अक्‍सर उन गाड़‍ियों के पीछे भी दौड़ते हैं, जिससे उनके किसी साथी को कभी चोट लगी हो या दुर्घटना में उस गाड़ी ने उनके किसी साथी की जान ले ली हो. वहीं, अगर आपके इलाके के आवारा कुत्‍ते किसी वाहन को दौड़ा रहे हैं तो आप आसानी से ये समझ सकते हैं कि ये गाड़ी आपके इलाके की नहीं है.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp