गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: जब देश में थी दिवाली, वो खेल रहे थे होली, जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली

Written by: Best24News

Published:

  Rewari News: हम बात कर रहे हैं 20 अक्टूबर 1962 की जब चीन ने भारत की दोस्ती को धता बताते हुए अचानक हमला कर दिया था । हिंदी चीनी भाई-भाई के…


 

Advertisement

Rewari News: हम बात कर रहे हैं 20 अक्टूबर 1962 की जब चीन ने भारत की दोस्ती को धता बताते हुए अचानक हमला कर दिया था । हिंदी चीनी भाई-भाई के नारे को एक झटके में तोड़ दिया ।Rewari News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पूरे एक महीने तक चले इस युद्ध में 18 नवंबर 1962 को रेजांगला पोस्ट पर मेजर शैतान सिंह भाटी परमवीर चक्र की कमान में 13 कुमाऊं अहीर बटालियन की चार्ली कंपनी के 124 रणबाँकुरों ने चीन की एक पूरी ब्रिगेड को नाकों चने चबवाते हुए 1300 से भी अधिक चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सैकड़ो चीनी सैनिकों को घायल किया । आखिरी गोली आखिरी जवान की इस अद्वितीय लड़ाई में हमारे 110 रणबांकुरों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।

जिनमें अधिकतर अहीरवाल की माटी के लाल थे। चीन को दो दिन तक अपने सैनिकों की लाशों को इकट्ठा करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्यवाही ने झकझोर कर रख दिया ।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

 

तीसरे दिन 21 नवंबर को सहमें हुए चीन ने एक तरफा शीश फायर की घोषणा कर दी थी। आज भी चीन की सेना में रेजांगला की मार का खौफ कायम है । कवि प्रदीप का लिखा और स्वर कोकिला लता मंगेशवर का गाया ‘ अ मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी ‘ . ….. सदाबहार गीत इसी लड़ाई को समर्पित है । Rewari News

 

रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि संयोग से 63 साल बाद इस बार 20 अक्टूबर को दिवाली का पर्व आ रहा है ।

 

समिति रेवाड़ी के सिविलियन अहीर धाम रेजांगला युद्ध स्मारक पर 20 अक्टूबर को सांय 5 बजे अपने मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव और अध्यक्ष राव संजय सिंह की अगुवाई में रेजांगला के अमर शहीदों के पराक्रम को नमन कर संगीतमय दीपोत्सव पर्व मनाएगी ।Rewari News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp