
Haryana: आजकल तो देश में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। लेकिन हरियाणा के जिला रेवाड़ी में पिछले 150 वर्ष से अधिक समय से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस बार रेवाड़ी शहर में यात्रा 27 जून को निकाली जाएगी।
सबसे अहम बात यह है एक बार तो इस यात्रा की अनुमति के लिए लाहोर से प्रेमिशन लेनी पडी थी। इसकी तैयारी में मंदिर कमेटी के लोग लगे हुए है।
बाराहजारी स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के संचालक पंडित टेकचंद ने बताया कि बाराहजारी स्थित प्राचीन मंदिर से यह यात्रा अंग्रेजों के समय से चल रही है उसी समय से लेकर आज तक यात्रा लगातार निकाली जा रही है।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
बता दे कि यात्रा को बाधित करने के अनेक प्रयास हुए किंतु भगवान जगन्नाथ के रथ को कोई नहीं रोक पाया। एक बार तो लाहौर जाकर इसकी मंजूरी लाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस प्राचीन यात्रा से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर इसका स्वागत किया जाता है। इसके लिए लोग पूरे वर्ष इंतजार करते हैं।
