
What is Man Mum: आजकल लड़कों और लड़कियों के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां मजबूत हैंडसम लड़कों के मजबूती से गले मिलने के लिए पैसे दे रही है। इसको ‘हगिंग ट्रेंड’ को मैन मम्स (Man Mums) नाम दिया गया है। जानिये क्या है ये नया ट्रेंड
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
250 से 600 रुपये तक दे रहीं लड़कियां
पिछले कुछ साल के दौरान चीन में ‘मैन-मम्स’ (Man Mums) का चलन तेजी से बढ़ा है. ‘मैन मम’ में कम उम्र की लड़कियां पुरुषों के 5 मिनट गले लगने के बदले 250 से 600 रुपये तक दे रही हैं. सोशल मीडिया पर ‘मैन-मम’ (Man Mum) टर्म काफी चर्चा में है. कम उम्र की महिलाएं ऑफिस और काम की स्ट्रेस कम करने के लिए 5 मिनट की हग थेरेपी पर निर्भर हो रही हैं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार शुरुआत में ‘मैन-मम’ जिम जाने वाले कद-काठी से मजबूत पुरुषों को कहा जाता था. लेकिन धीरे-धीरे इस शब्द का मतलब बदल गया. अब ‘मैन-मम’ ऐसे पुरुषों को कहा जाता है जिनका शरीद मजबूत होने के साथ ही उनका दिल मां की तरह कोमल हो.
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
कैसे मशहूर हुआ ‘मैन-मम’?
मैन-मम’ में कैसे मिलता है हग?
जिस महिला को ‘मैन-मम’ चाहिए, वह अपनी पसंद के आधार पर किसी पुरुष का व्यवहार, पेशेंस, कद-काठी और रूप-रंग के आधार पर चुन सकती है. इस मामले में मिलने से पहले दोनों प्राइवेट तौर पर चैट (बातचीत) करते हैं. मैन-मम से जुड़े अधिकतर हग पब्लिक प्लेस जैसे मेट्रो स्टेशन या शॉपिंग सेंटर आदि में होते हैं. एक मैन-मम की चार्ज 250 रुपये से 600 रुपये (20 से 50 युआन) के बीच होता है. कभी-कभी, लंबी और एथलेटिक (मजबूत कद-काठी वाली) महिलाओं को भी हग के लिए चुना जाता है.
‘मैन-मम’ में गले लगाने का अनुभव
महिलाओं का कहना है कि ‘मैन-मम’ के दौरान मजबूत कद-काठी वाले पुरुषों का उन्हें गले लगाना राहत और खुशी देता है. एक महिला ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि तीन घंटे के थका देने वाले ओवर टाइम के बाद उसने एक ‘मैन-मम’ को बुलाया जिसने उसे तीन मिनट तक गले लगाया. उसने बताया जब वह अपने बॉस के बारे में शिकायत कर रही थी तो ‘मैन-मम’ ने धीरे से उसके कंधे थपथपाए. एक दूसरी महिला ने बताया कि डाइट में फेल होने के बाद वह काफी उदास थी और उसने पास की यूनिवर्सिटी के एक पीजी स्टूडेंट को गले लगाया.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पैसे देकर गले लगने से बनी रहती है दूरी
एक ‘मैन-मम’ ने बताया कि वह गले लगाकर अपनी रोजी-रोटी नहीं कमाना चाहता. उसका कहना है कि पैसे लेने से इमोशनल दूरी बनी रहती है. वहीं, जो महिलाएं इस तरह की सर्विस लेती हैं, उन्होंने बताया कि पैसे देकर गले लगने से वे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं और इससे किसी भी तरह की लिमिट क्रॉस करने से बचा जा सकता है.
