मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 Multiple Bank Accounts: क्या है एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने के असली नुकसान ? पढे नियम 

Written by: Best24News

Published:

Multiple Bank Accounts: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए एक ही बचत खाता (Saving Account) सबसे उपयुक्त है. इससे न केवल बैंकिंग लेनदेन का प्रबंधन आसान होता है, बल्कि टैक्स से…


Haryana 2025 05 15T144008.758
Haryana 2025 05 15T144008.758
Google News Follow us on Google

Multiple Bank Accounts: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए एक ही बचत खाता (Saving Account) सबसे उपयुक्त है. इससे न केवल बैंकिंग लेनदेन का प्रबंधन आसान होता है, बल्कि टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया भी सुगम बनती है. सभी वित्तीय विवरण एक ही खाते में सहेजने से पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलती है.

Advertisement

कम सेवा शुल्क और ज्यादा फायदा
एक से अधिक बैंक खाते होने पर आपको हर खाते के लिए:

डेबिट कार्ड AMC (Annual Maintenance Charges)
SMS सेवा शुल्क
न्यूनतम शेष राशि की शर्त
जैसे शुल्क चुकाने पड़ते हैं. लेकिन एकल खाता रखने से ये खर्चे कम या एक बार में ही पूरे हो जाते हैं, जिससे बचत अधिक होती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक भी एक बैंक खाता बनाए रखना ज्यादा व्यवहारिक है. इससे:  Multiple Bank Accounts

सेवा शुल्क में बचत होती है
खातों का नियंत्रण बेहतर रहता है
न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना आसान होता है
निष्क्रिय खातों से बढ़ता है जालसाजी का खतरा
अगर आपके पास एक से ज्यादा खाते हैं, तो पुराने नौकरी वाले बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो सकते हैं. ये खाते:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जालसाजी के सबसे आसान लक्ष्य होते हैं
नियमित निगरानी के अभाव में धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं
इसलिए ऐसे खातों को बंद करना या एक ही खाता सक्रिय रखना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

CIBIL स्कोर पर पड़ सकता है सीधा असर
अधिक बैंक खाते होने से उनमें न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. अगर किसी खाते में यह राशि नहीं रहती तो:

बैंक पेनल्टी चार्ज करता है
यह जानकारी आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज हो सकती है
इससे CIBIL स्कोर गिर सकता है, जो लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बाधा बन सकता है
हर खाते पर दोगुना सेवा शुल्क
हर सेविंग अकाउंट के साथ जुड़ा होता है:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

डेबिट कार्ड चार्ज
SMS अलर्ट फीस
ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा शुल्क
अगर आपके पास 3 खाते हैं, तो ये सारे चार्ज तीन गुना हो जाते हैं. वहीं एक ही खाता रखने से यह खर्च बहुत कम हो जाता है.

निवेश पर असर डालता है अतिरिक्त न्यूनतम बैलेंस
बैंकों की न्यूनतम शेष राशि की शर्त के चलते आपकी बड़ी राशि सिर्फ खाते में पड़ी रह जाती है. जैसे:

यदि 3 खातों में हर एक का न्यूनतम बैलेंस ₹20,000 है, तो ₹40,000 तक की राशि आपके निवेश के योग्य नहीं रह जाती
जबकि यही राशि डेट फंड्स या एफडी में लगाकर 8% तक रिटर्न पाया जा सकता है
सेविंग अकाउंट में इसका आधा यानी लगभग 4% ही मिलता है
TDS और इनकम टैक्स में बढ़ सकती है उलझन
बचत खाते में ₹10,000 तक के ब्याज पर टैक्स छूट मिलती है. लेकिन अगर:   Multiple Bank Accounts

गलती से ऐसा नहीं करने पर यह आयकर धोखाधड़ी के अंतर्गत आ सकता है, जो गंभीर कानूनी परेशानी बन सकता है
आपके सभी खातों का कुल ब्याज ₹10,000 से ज्यादा हो जाता है
तो बैंक TDS काट सकता है और आपको ITR में ब्याज की सही रिपोर्टिंग करनी होगी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp