बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Weather Update: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोम, हरियाणा के कई जिलों में आज से आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Written by: Best24News

Published:

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और अब राज्य में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से लेकर 21…


Weather Weather will change in Haryana Delhi and NCR from tonight read the latest weather update here
Weather Weather will change in Haryana Delhi and NCR from tonight read the latest weather update here
Google News Follow us on Google

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और अब राज्य में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से लेकर 21 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमक सकती है। तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।Weather Update

Advertisement

 

हालांकि 18 मई यानी आज का दिन अपेक्षाकृत साफ रहेगा लेकिन इसके बाद पूरे हरियाणा में मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Weather Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बीते कुछ दिनों से हरियाणा के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को भिवानी सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे राज्य का अधिकतम तापमान औसतन सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। गर्म हवाएं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लेकिन अब जो बारिश आने वाली है उससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

 Weather Update 19 May Rail Alert : मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को हरियाणा के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। ये जिले हैं पंचकुला अम्बाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल और मेवात। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज और बिजली के साथ चलने वाली तेज हवाएं भी इन जिलों को प्रभावित कर सकती हैं। इस दिन की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। Weather Update

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 Weather Update20 मई Rail Alert:  हरियाणा में बारिश का दायरा काफी सीमित रहेगा। केवल पंचकुला और यमुनानगर जिलों में ही हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन की बारिश थोड़े समय के लिए होगी और उसका प्रभाव सीमित रहेगा। इसलिए लोगों को बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

 Weather Update 21 मई Rail Alert :  हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। इन जिलों में सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी रोहतक चारखी दादरी झज्जर महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल और मेवात शामिल हैं। इस दिन गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है क्योंकि तेज बारिश के कारण कुछ जगहों पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp