गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Weather Update: ठंड शुरू, बारिश जारी — जानिए आज दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का मौसम रिपोर्ट

Written by: Best24News

Published:

Weather Update: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अब हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। देर रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं लोगों को सर्द मौसम का एहसास करा रही हैं। वहीं उत्तर भारत…


Weather Update: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अब हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। देर रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं लोगों को सर्द मौसम का एहसास करा रही हैं। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भी ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस बीच, चक्रवात मोंथा (Cyclone Montha) के कारण कई राज्यों में हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। बिहार चुनाव पर भी इस बारिश का असर देखने को मिला। हालांकि अब मौसम विभाग का कहना है कि मोंथा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और आज से देशभर में मौसम सामान्य होता दिख रहा है।

Advertisement

राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। देर रात और सुबह के समय शहर पर धुंध की मोटी परत देखी जा सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई 377 दर्ज किया गया है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। वजीरपुर में सबसे अधिक AQI 432, जबकि एम्स (AIIMS) क्षेत्र में 421 रिकॉर्ड किया गया है, जो “गंभीर श्रेणी” में आता है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है और आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है।

यूपी-बिहार में थमी बारिश, मोंथा का असर हुआ कमजोर

उत्तर प्रदेश और बिहार में चक्रवात मोंथा का असर अब लगभग खत्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। अब मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी और बिहार के अधिकांश जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों — जैसे मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर और आगरा — में आज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड का असर बढ़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, तापमान गिरेगा और बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को कई ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिन जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा, उनमें कोमौली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और राज्य के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp