शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर, जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

Written by: Best24News

Published:

Weather: एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। राजस्थान में बाड़मेर जिले में…


Weather: एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। राजस्थान में बाड़मेर जिले में तो पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है। जबकि यहां पर अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है।

Advertisement

Weather: राजस्थान का नाम सुनते ही लोगों के मन में तपती दोपहर और लू के थपेड़ों की तस्वीरें उभर आती हैं। यही हाल इस बार भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के बच्चे भी यहां की गर्मी से परेशान दिखे। खास बात यह रही कि जहां एक ओर दिन में झुलसाने वाली गर्मी है वहीं रात में फतेहपुर का तापमान कई हिल स्टेशन को मात दे रहा है।

राजस्थान इतना रिकॉर्ड किया दर्ज: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में मंगलवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस तामपान रिकॉर्ड किया किया गया। वहीं जैसलमेर में 44 डिग्री, जोधपुर में 42.1 डिग्री, बीकानेर में 41.7 डिग्री, जालौर में 41.6 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री, कोटा और डबोक (उदयपुर) में 40.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

राज्य के 14 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

राजस्थान में मंगलवार को जैसलमेर में 45 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 43.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया किया गया है। लोगों से भीषण गर्मी से बचने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp