Weather Alert: हरियाणा में वर्तमान में मौसम में तेज बदलाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहाँ गर्मी ने कहर बरपाया है, जिससे जीवन प्रभावित हो रहा है। मई में हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी, लेकिन जून के महीने में हीट वेव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। मौसम विभाक ने एक बार फिर बारिश को लेकर अपडेट दिया है।Weather Alert
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट लाने के लिए आगामी 14, 15 और 16 जून को बारिश की संभावना है। ये बारिश न केवल गर्मी से राहत देगी, बल्कि जीवन यापन को भी आसान बनाएगी। इसके साथ ही, अधिकारियों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो संकेत देता है कि मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है।Weather Alert
विशेष रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रेवाड़ी, गुरुग्राम और रोहतक जैसे जिलों में हीटवेव का खतरा अत्यधिक है। इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। बुधवार को सिरसा जिले का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि रोहतक में यह 45.1 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
इसकी वजह उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं हैं, जो दिन के समय तापमान को और बढ़ा रही हैं। बिजली के बार-बार कट भी इस स्थिति को और गंभीर बनी हुई है।
राहत के संकेतों के बावजूद, अभी भी तापमान उच्च स्तर पर है और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने आमजन से बिना काम घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
