गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Weather Alert: हिमाचल में बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather Alert:  हिमाचल में अगले 5 दिन तक लगातार बारिश के आसार हैं। इतना नही मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में…


Weather Alert:  हिमाचल में अगले 5 दिन तक लगातार बारिश के आसार हैं। इतना नही मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।

Advertisement

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। क्योंकि इस बार हिमाचल में बारिश कहर तेज बढता जा रहा है। ऐस यह बारिश लापरवाही के चलते किसी के लिए आफत बन सकती है। Weather Alert

शिमला के रामपुर में बादल फटने से 32 लोग लापता हो गए हैं। वहीं कुल्लू जिले की मणिकर्ण में मलाणा गांव में बना पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है। डैम टूट से घाटी में बाढ़ आ गई है और हाहाकार मचा हुआ है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने में मंडी के पंचवक्त्र मंदिर तक पानी पहुंच गया है। वहीं कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह एक बिल्डिंग गिर गई।Weather Alert

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बारिश को लेकर येलो अलर्ट: रविवार को 6 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई।

चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी के तेज बारिश हो सकती है। 30 जून को ऊना, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिला में यलो अलर्ट दिया गया है।Weather Alert

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नहीं हुई पहचान: हिमाचल में बारिश का कहर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। धर्मशाला के खनियारा और कुल्लू के बिहाली गांव में 7 लोगों का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। ये लोग 24 जून को बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बह गए थे।Weather Alert

मृतकों की शिनाख्त: बता दें हिमाचल के धर्मशाला के खनियारा में जिन मजदूरों के शव मिले हैं उनकी पहचान हो गई है। चैन सिंह (20) निवासी गांव कुमाड़ी भल्ला डोडा (जम्मू-कश्मीर), आदित्य ठाकुर निवासी गांव राख (चंबा), चंदन निवासी सोहनपुर (UP), प्रदीप वर्मा निवासी सोहनपुर (UP) और संजय पुत्र हरबंस सिंह निवासी पनकुड़ा कांगड़ा शामिल है। हालांकि एक की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं।

धर्मशाला के खनियारा में अब तक 6 शव बरामद किए गए, जबकि बिहाली गांव में लापता नंद लाल (72), उनकी बेटी मूर्ति देवी (15) और बहन (67) यान दासी का पता नहीं चल पाया है। वहीं कुल्लू की तीर्थन घाटी में भी शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

कुल्लू में तबाही: कुल्लू जिले की पार्वती वैली में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। यहां बादल फटने से भारी नुकसान हो गया है। मणिकर्ण घाटी में सब्जी मंडी की बिल्डिंग गिर गई है। बता दें कि बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली हाईवे मंडी और कुल्लू, मनाली में जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ है। जगह जगह हाईवे जाम हो गया है।Weather Alert

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp