शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Instagram Reel देखी, मैसेज मिला रजिस्ट्रेशन हो गया.. फिर जानिए क्या हुआ ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Instagram Reel: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पिछले साल जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी…


Instagram Reel: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पिछले साल जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन के रूप में हुई है। Instagram Reel

Advertisement

इंस्टाग्राम पर रील से दिया झांसा

गांव कोसली निवासी नवीन प्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी थी, जिसमें कैंपा कोला कंपनी की एजेंसी लेने के लिए संपर्क करने को लिखा हुआ था। उसने इंटरेस्टेड के ऑप्शन पर क्लिक किया, तो उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक लिंक आया। लिंक क्लिक करने पर फार्म खुल गया। उसने फार्म भरने के साथ ही अपनी सारी इन्फोर्मेशन सांझा कर दी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

 कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया
कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया

तुम्हारा रजिस्ट्रेशन हो गया

उसे बताया गया कि तुम्हारा रजिस्ट्रेशन हो गया है। उसे रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 58410/- रुपये जमा कराने होंगे। उसने यह राशि जमा करा दी। इसके बाद उससे 21 जनवरी 2025 को प्रोडक्ट बुक कराने के लिए 5 लाख 14 हजार 296/- रुपये दो बैंक खातों में जमा कराने के लिए कहा। उसे यह राशि भी जमा करा दी। 1 फरवरी 2025 को उसके पास माजरा कलां निवासी अमित गोदाम वेरिफाई करने के लिए आया।

गोदाम देखने के बाद उन्होंने एग्रीमेंट फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंश्योरेंस प्रीमियम के 5 लाख 90 हजार 853/- रुपये जमा कराने को कहा। उसने यह राशि भी जमा करा दी। बाद में जब उसके पास कोई माल नहीं भेजा गया, तो उसने संबंधित नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उसके साथ 11 लाख 63 हजार 559/- रुपये की ठगी की गई। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

गिरोह से जुडा एक ओर आरोपी काबू

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 58 हजार 410/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp