रविवार, 15 नवम्बर 2026

विश्व हिन्दू परिषद की बडी पहल: रेवाड़ी -धारूहेड़ा में होंगे 101 धार्मिक कार्यक्रम

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाडी की नई अनाज मंडी में, विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की। राधेश्याम जी ने बताया कि रामनवमी पर श्री…


विश्व हिन्दू परिषद की बडी पहल: रेवाड़ी -धारूहेड़ा में होंगे 101 धार्मिक कार्यक्रम
विश्व हिन्दू परिषद की बडी पहल: रेवाड़ी -धारूहेड़ा में होंगे 101 धार्मिक कार्यक्रम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाडी की नई अनाज मंडी में, विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की। राधेश्याम जी ने बताया कि रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले में कुल 101 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की योजना जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बनाई गई है। जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र जोशी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में परिवार प्रबोधन, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

रेव़ाड़ी में होंगे 101 कार्यक्रम: उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। रेवाड़ी नगर में लगभग 32 कार्यक्रम, धारूहेड़ा नगर के 15 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 54 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन होगा। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 101 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

VISHVA HINDU PARISHAD

संस्कृति और श्रद्धा का संदेश होगा प्रसारित: इन कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन शामिल होंगे। इन आयोजनों से जिले में एकता, संस्कृति और श्रद्धा का संदेश प्रसारित होगा और समाज में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

दीप जलाकर मनाएंगें उत्सव: बता दे कि इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य केन्द्र रेवाड़ी जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर होगे, जिसमें *दीपोत्सव* का मुख्य कार्यक्रम रहेगा। सभी उपस्थित जन श्री राम जी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में अपने अपने क्षेत्र के मन्दिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री परमेश कुमार ने सभी राम भक्तों को आवाहन किया कि, आप सब भी अपने निकट स्थित मंदिर में, अपने अपने घर से देशी घी का दीपक लेकर जाए और उसे प्रज्ज्वलित करें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp