Haryana News: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बडा फैसला लिया है। रेलवे ने हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे है। क्योंकि गर्मी के मौसम बढते यात्रियों के चलते रेलवे में आवागमन में बडी परेशानी होती है ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
जानिए किन ट्रेनों का होगा विस्तार: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
यहां पढे रूट व ट्रेनो के नाम: हिसार-खड़की, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दौंड, बीकानेर-साईंनगर शिर्डी, हिसार-वडोदरा, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-सोलापुर, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, मदार-रोहतक और उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेनो का विस्तार किया गया है।
इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी: रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन जून और जुलाई तक जारी रहेगा। इससे खासतौर पर राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
क्यों पडी जरूरत: बता दें कि हर साल गर्मियों में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है, जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह अहम निर्णय लिया गया है।

