बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Virat Kohli Marksheet: विराट कोहली की आइएएस अधिकारी ने शेयर की कक्षा 10 की मार्कशीट, लिखा, ‘अगर नंबर ही सिर्फ…’

Written by: Best24News

Published:

Virat Kohli Marksheet: एक आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की कक्षा 10 की मार्कशीट शेयर की। उन्होंने कैप्शन में जो लिखा वह उन…


Virat Kohli Marksheet: एक आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की कक्षा 10 की मार्कशीट शेयर की। उन्होंने कैप्शन में जो लिखा वह उन पैरेंट्स के लिए एक सीख हो सकती है, जो अपने बच्चे की सफलता का पैमाना सिर्फ बोर्ड परीक्षा में आने वाले अंकों को ही मानते हैं।

Advertisement

आईएएस जितिन यादव ने विराट कोहली का स्कोरकार्ड शेयर किया और इस बात पर जोर दिया कि केवल अंक ही सफलता को परिभाषित नहीं करते, बल्कि ‘जुनून और समर्पण’ भी सफलता को परिभाषित करते हैं।

आईएएस अधिकारी ने यह मार्कशीट 2023 में शेयर की थी, लेकिन यह अब कई कारणों से फिर से वायरल है। सबसे पहले, यह नतीजोंका मौसम है, जिसमें भारत भर के लगभग सभी बोर्ड परिणाम घोषित कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दूसरा, पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया। विराट कोहली ने इससे पहले 2024 में भारत के टी20 विश्व कप विजेता बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था।

विराट कोहली की CBSE 10वीं की मार्कशीट

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आईएएस अफसार की ओर से शेयर की मार्कशीट के अनुसार, विराट कोहली ने वर्ष 2004 में दिल्ली के ए-2 पश्चिम विहार स्थित सेवियर कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10वीं (सीबीएसई बोर्ड) की परीक्षा पास की थी। उन्हें अंग्रेजी में सबसे अधिक अंक और गणित में सबसे कम अंक मिले। उन्हें अंग्रेजी में 83, सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) में 81, हिंदी में 75, Introductory IT में 74, विज्ञान और तकनीक में 55 और गणित में 51 अंक मिले। उन्हें Introductory IT में थ्योरी में सिर्फ 16 अंक मिले, लेकिन उन्हें प्रैक्टिकल में अच्छे खासे नंबर मिले। कुल मिलाकर, उन्होंने कुल 69.83% अंक हासिल किए।

आईएएस अधिकारी ने यह लिखा

विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी ने वही दोहराया जो हममें से अधिकांश लोग पहले से ही जानते हैं, केवल एकेडिमिक अंक ही सफलता का एकमात्र मार्ग नहीं हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘अगर अंक ही एकमात्र कारक होते, तो पूरा देश अब उनके पीछे एकजुट नहीं होता। जुनून और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं।’

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp