गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Viral: सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन दो युवकों संग हुई फरार, रात के अंधेरे में किया ये कांड

Written by: Best24News

Published:

Viral:  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 22 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर दो युवकों…


Viral:  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 22 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर दो युवकों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Advertisement

16 अप्रैल 2025 को आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में आशीष की शादी बड़े धूमधाम से हुई। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई गईं। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई और सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 7 मई की रात करीब 1:30 बजे वह अचानक घर से गायब हो गई।

घरवालों में हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि गांव के ही जितेंद्र और नितिन राजभर नाम के दो युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने गाजीपुर जिले के सादात थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें फरार महिला और दोनों युवकों की तलाश में जुटी हैं। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पति आशीष अब थाने के चक्कर काट रहा है, जबकि परिवार सदमे में है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की घटनाएं सुर्खियां बटोर रही हैं, जो रिश्तों की नाजुकता को उजागर करती हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp