गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

फरीदाबाद को विपुल गोयल ने दिया 3 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, नारियल फोड किया शुभारंभ

Written by: Best24News

Published:

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-7 की अब कायाकल्प होनी वाली है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का…


फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-7 की अब कायाकल्प होनी वाली है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास नारियल फोड कर किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर निगम ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि जहां पर पानी की कमी है, वहां रेनवॉटर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं।

बुनियादी ढांचे होंगे मजबूत: नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मंत्री विपुल गोयल ने नारियल फोड़कर कार्यों की औपचारिक शुरुआत की और कहा कि सरकार शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

मंत्री ने बताया कि सेक्टर-7 में करीब दो करोड़ रुपये की राशि से सड़क, सीवरेज लाइन और रेनवॉटर कनेक्शन से जुड़ी कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। वहीं, नहर पार इलाके में भी एक करोड़ रुपये की लागत से रास्तों को पक्का करने और घरों तक पेयजल पहुंचाने के कार्यों का उद्घाटन किया गया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर के किसी भी सेक्टर में अब जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रहा है और फरीदाबाद तेजी से बदल रहा है।

आधुनिक स्वरूप में विकसित होगी मार्किट: मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टर-7 की मार्केट को भी जल्द ही आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, सीवरेज और रेनीवाल लाइनों के साथ कनेक्शन कार्य को अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सरकार का लक्ष्य है कि शहर के सभी विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं ताकि आम जनता को उसका लाभ मिल सके।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp