मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

डॉ गौरव भारद्वाज बने विप्र सेना के युवा जिला अध्यक्ष

Written by: हर्ष चौहान

Published:

भिवाड़ी: न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान की रक्षा एवं पीड़ितों के संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यरत विप्र सेना ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते…


विप्र सेना ने डॉ गौरव भारद्वाज बने विप्र सेना के युवा जिला अध्यक्ष
विप्र सेना ने डॉ गौरव भारद्वाज बने विप्र सेना के युवा जिला अध्यक्ष
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान की रक्षा एवं पीड़ितों के संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यरत विप्र सेना ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ गौरव भारद्वाज, पुत्र  अशोक कुमार शर्मा, भिवाड़ी को विप्र सेना युवा जिला अध्यक्ष, खैरथल-तिजारा मनोनीत किया है।

Advertisement

विप्र सेना के जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि डॉ गौरव भारद्वाज की सक्रियता, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ गौरव भारद्वाज युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए विप्र समाज के हितों और सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी एवं विप्र सेना प्रमुख पं. सुनील तिवाड़ी ने भी डॉ गौरव भारद्वाज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

विप्र सेना ने डॉ गौरव भारद्वाज बने विप्र सेना के युवा जिला अध्यक्ष
विप्र सेना ने डॉ गौरव भारद्वाज बने विप्र सेना के युवा जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, सकारात्मक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर विप्र सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ गौरव भारद्वाज को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp