मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

NH 48 Rewari: खडे ट्राले से कैंटर टकराई, लगा जाम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

NH 48 Rewari:     रेवाड़ी: बार बार यातायात पुलिस की चेतावनी का वाहन चालकों पर कोई असर नही है। हाईवे पर हर दिन बिना इंडीकेटर वाहनों से दूसरे वाहन टकरा रहे है।…


NH 48 Rewari: खडे ट्राले से कैंटर टकराई, लगा जाम
NH 48 Rewari: खडे ट्राले से कैंटर टकराई, लगा जाम
Google News Follow us on Google

NH 48 Rewari:     रेवाड़ी: बार बार यातायात पुलिस की चेतावनी का वाहन चालकों पर कोई असर नही है। हाईवे पर हर दिन बिना इंडीकेटर वाहनों से दूसरे वाहन टकरा रहे है। एक बार फिर गुरूवार सुबह सुबह दिल्ली- जयपुर हाइवे के बनीपुर चौक पर ट्रॉले और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कैंटर ड्राइवर कैबिन में फंस गया।

Advertisement

जानिए कैसे हुआ हादसा: पुलिस ने बताया कि दिल्ली- जयपुर हाइवे पर एक बड़ा ट्रॉला और कैंटर उसके आगे चल रहे थे। ट्रॉले पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे बनीपुर चौक पर अचानक आवाज सुनाई दी। नीचे उतरकर देखा तो कैंटर ट्रॉले के अंदर घुसा हुआ था। ड्राइवर कैबिन के अंदर फंसा था।

दिल्ली जयुपर हाईवे पर लगा जाम, दिल्ली जाने वाले सावधान
दिल्ली जयुपर हाईवे पर लगा जाम, दिल्ली जाने वाले सावधान

हाईवे पर लगा जाम: देखते ही देखते हाइवे पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को एंबुलेंस के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में जिला पार्षद का बेटा निकला लुटेरा: जीजा व साथियों संग मिलकर कैब चालक को बनाया बंधक, गाड़ी, मोबाइल व ₹20,000 लूटे

 

हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने एंबुलेस के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचा दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

 

बिना रिफ्लक्टर के वाहनों पर हो कार्रवाई: बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट की वजह ट्रॉले पर रिफ्लेक्टर का न होना था। लोगों ने कहा कि पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिससे रात को होने वाले हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp