शनिवार, 7 नवम्बर 2026

VinFast भारत में 2026 में लाएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खूबियां और कीमत

Written by: Best24News

Published:

VinFast: भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस तेजी में कई बड़े ब्रांड अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast भी भारतीय…


VinFast भारत में 2026 में लाएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खूबियां और कीमत
VinFast भारत में 2026 में लाएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खूबियां और कीमत
Google News Follow us on Google

VinFast: भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस तेजी में कई बड़े ब्रांड अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast भी भारतीय बाजार में अपनी एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही भारत में दो इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं और तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपनी ई-कार असेंबली प्लांट भी स्थापित की है। अब VinFast जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइन-अप लेकर आने वाला है।

Advertisement

VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च टाइमलाइन

कंपनी भारत में 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। अभी इसकी सटीक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि यह फेस्टिव सीजन के आसपास हो सकता है। फिलहाल VinFast बाजार की जरूरतों और ग्राहक की मांग का अध्ययन कर रही है ताकि अपने प्रोडक्ट को भारतीय उपयोगकर्ताओं के अनुसार बेहतर बनाया जा सके।

VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर की मुख्य मॉडल्स

VinFast की स्कूटर लाइन-अप में प्रीमियम और बजट-फ्रेंडली दोनों तरह के मॉडल शामिल हैं। प्रीमियम मॉडल में Theon S, Vento S और Vero X शामिल हैं। इनमें Theon S बड़ा साइज और 14-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आता है, जबकि Vento S का डिजाइन क्लासिक है और इसमें 12-इंच व्हील्स और स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर है। Vero X में हब मोटर और रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में Evo Grand, Klara Neo और Feliz शामिल हैं, जिनमें हब मोटर लगी है। इनमें से Evo Grand और Klara Neo का रेट्रो-स्टाइल डिजाइन है, जबकि Feliz में बड़ा 14-इंच अलॉय व्हील मिलता है।

भारत के लिए सबसे उपयुक्त मॉडल

इन सभी में Vento S भारत के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसकी रेंज और परफॉर्मेंस भारतीय सड़कों के हिसाब से उपयुक्त है। इसमें LED लाइटिंग, प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिंगल-चैनल ABS, डिजिटल मीटर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रिमोट स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलेंगे। VinFast Vento S की कीमत भारत में लगभग 1 लाख से 1.1 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह स्कूटर Bajaj Chetak, TVS iQube, Ather Rizta और Ola S1X जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों से कड़ी टक्कर देगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp