गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Water Conservation : ग्रामीणों को जल सरंक्षण के प्रति किया जागरूक

Written by: Best24News

Published:

Water Conservation: हरियाणा के जिला रेवाडी के खंड डहीना के गांव बांस बिटौड़ी, कुमरोधा, नांगल मूंदी, धवाना, लोहाना में ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की…


Water Conservation: हरियाणा के जिला रेवाडी के खंड डहीना के गांव बांस बिटौड़ी, कुमरोधा, नांगल मूंदी, धवाना, लोहाना में ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को पानी की महत्ता समझाई गई।

Advertisement

जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के तहत गांव बिटौड़ी, कुमरोधा, नांगल मूंदी आदि में खंड समन्वयक जितेंद्र कुमार ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जल के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हर गांव में बरसात का पानी एकत्रित करने के लिए कुंड बनाए जाने चाहिए।Water Conservation

मोबाइल वैन में बनी लैब से इन गांवों के ट्यूबवेल तथा घरों से पानी के सैंपल लेकर उनकी क्वालिटी की जांच की गई। ग्राम वासियों की जल की गुणवत्ता के बारे में समझाया गया। उन्होंने कहा कि शुद्ध जल का ही हमें सेवन करना चाहिए। इस मौके पर लैब सहायक उज्जवल कुमार, नरेंद्र कुमार, कुलदीप, सचिन, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp