सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Vande Bharat Express: यात्री ध्यान दें! इसके रूट व टाईम टेबल में किया बदलाव

Written by: Best24News

Published:

Vande Bharat Express: भारत की 47वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, अब अपने रूट में बदलाव कर रही…


Vande Bharat Express: भारत की 47वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, अब अपने रूट में बदलाव कर रही है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) और खजुराहो (मध्य प्रदेश) के बीच सेमी-हाई स्पीड में चलती है। अब इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव उत्तरी रेलवे जोन द्वारा किया जाता है।Vande Bharat Express

Advertisement

जानिए नया टाइम टेबल: बता दे कि 13 मई 2024 से वंदे भारत एक्सप्रेस डाटिया रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यह बदलाव एक परीक्षण के रूप में किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 22469 के समय में भी बदलाव किया है।

अब यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर 19:28 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22470 भी अब वी लक्ष्मीबाई जंक्शन और टिकमगढ़ पर रुकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 8 कोच होते हैं। इनमें 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव एसी कोच शामिल हैं। हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक का टिकट एसी चेयर कार के लिए ₹1665 और एग्जीक्यूटिव एसी के लिए ₹3055 है। इस ट्रेन की संरचना यात्रियों के लिए एक आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव देती है।

ये रहती है इसकी स्पीड: वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी उच्च स्पीड के लिए जानी जाती है। यह 659 किमी की दूरी सिर्फ 8:20 घंटे में तय करती है, जो इसे एक तेज़ यात्रा का विकल्प बनाती है। इसके आरामदायक कोच और हाई-स्पीड ऑपरेशन यात्रियों को बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।Vande Bharat Express

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp