UP CRIME NEWS: ATM में डालने थे 5.26 करोड़, साजिश रचकर हड़पे 5 करोड़

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 3

UP CRIME NEWS: बागपत। यूपी पुलिस ने करोड़ों रुपये के गबन मामले की जांच में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि एटीएम में डालने के लिए बैंक से 5 करोड़ 26 लाख रुपये निकाले थे। बदमाशों ने उन रुपयों को एटीएम में नहीं डाला बल्कि साजिश रच कर खुद ही हड़प लिये।

UP CRIME NEWS इस गबन में पंजाब पुलिस के जवानों की संलिप्तता भी सामने आई है। यूपी पुलिस ने छानबीन करते हुए बागपत और शामली जिले में खेत में से गड्‌ढा खोदकर दबाए गए 5 करोड़ रुपये बरामद किए है। पुलिस ने यह बरामदगी रिमांड पर लिए मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव की निशानदेही पर की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव ने अपने गांव आरिफपुर खड़खड़ी में घर के अंदर भूसे के नीचे गड्ढा खोदकर नोटों से भरा बैग छिपा रखा था। वहीं रॉकी ने शामली के हसनपुर गांव में खेत में गड्ढा खोदकर करोड़ों दबा दिए थे। रविवार को दोनों आरोपियों ने खुद पुलिस को ये बैग बरामद कराए। UP CRIME NEWS 

इस मामले में पुलिस ने बीती 25 मार्च को गौरव और रॉकी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर, दो सिपाही और मनीष नामक युवक को भी आरोपी बनाया गया। यूपी पुलिस का दावा है कि चंडीगढ़ पुलिस की सेटिंग से यह सारा खेल रचा गया था।

UP CRIME NEWS करोड़ों रुपये के इस गबन के मामले में यूपी पुलिस ने गौरव, रॉकी समेत छह आरोपियों को बी वारंट पर बागपत लाया गया और पांच दिन की रिमांड पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। मनीष ने सबसे पहले चंडीगढ़ में छिपाकर रखे 50 हजार रुपये बरामद कराए। इसके बाद दोनों मुख्य आरोपियों ने बाक़ी रकम बरामद कराई।

यूपी के बागपत जिले के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। बाक़ी के रुपये आरोपियों ने मौज-मस्ती में खर्च किए या फिर चंडीगढ़ पुलिस, वकील और दोस्तों को बांट दिए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आ सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें