गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

UP and Haryana Connectivity: यूपी और हरियाणा के बीच बनेगा सबसे बड़ा एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे, यात्रा होगी तेज और सुरक्षित, जानें पूरा रूट और योजना

Written by: Best24News

Published:

UP and Haryana Connectivity: ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और शहरों की सड़कों की भीड़-भाड़ कम करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर से हरियाणा…


UP and Haryana Connectivity The largest access controlled expressway will be built between UP and Haryana making travel faster and safer. Learn the full route and plan
UP and Haryana Connectivity The largest access controlled expressway will be built between UP and Haryana making travel faster and safer. Learn the full route and plan
Google News Follow us on Google

UP and Haryana Connectivity: ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और शहरों की सड़कों की भीड़-भाड़ कम करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक एक हाईस्पीड कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है। अब इसे अंतिम रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

Advertisement

NHAI के अधिकारियों के अनुसार मार्च 2026 से 750 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों से होकर गुजरेगा और यूपी का सबसे बड़ा एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा। इसमें केवल कुछ विशेष जगहों पर ही चढ़ने- उतरने की सुविधा दी जाएगी। पूरे निर्माण कार्य को लगभग 10 चरणों में पूरा किया जाएगा।

एक्सप्रेसवे का रूट

यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होते हुए हरियाणा के पानीपत जिले में पहुंचेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दूसरे एक्सप्रेसवे से जुड़ाव

यह एक्सप्रेसवे प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा से UP और बिहार से पश्चिम बंगाल तक की यात्रा आसान हो जाएगी। यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को भी इस कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है।

लाभ और सुविधा

इस हाईस्पीड कॉरिडोर के बनने से हरियाणा से कई राज्यों के बीच आवागमन तेज, आसान और सुरक्षित हो जाएगा। यह न केवल ट्रैफिक की समस्या को कम करेगा बल्कि लोगों की यात्रा को आरामदायक और समयबद्ध बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp