Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन

On: April 1, 2026 5:59 PM
Follow Us:

किसान युवा क्लब एवं देशभक्त यूनिवर्सिटी ने ट्रस्ट को 11-11 लाख रुपये दान स्वरूप दिए

Haryana News:  चंडीगढ़, 22 जून- केंद्रीय आवासन, शहरी मामले और ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व्यासपुर, यमुनानगर में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को रिबन काटकर किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़़ ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोहगढ़ स्मारक की निर्माण प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।Haryana News

बैठक में स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी एवं एक्सपर्ट कमेटी एवं सिख विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल को निगरानी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। मॉनिटरिंग कमेटी का उद्देश्य सिख विरासत को प्रतिबिंबित करने वाले स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की समय-समय पर जांच करना एवं आवश्यक सुझाव दिया जाना रहेगा।

बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की एक्सपर्ट कमेटी का कार्य इतिहास से स्मारक से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं अन्य घटनाओं को उजागर करना अथवा शोध के द्वारा इसको सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।

केंद्रीय आवासन, शहरी मामले और ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि ट्रस्ट एवं अन्य उप-समितियां बाबा बंदा सिंह बहादुर की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और लोहगढ़ तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर पर शोध और संग्रहालयों, स्मारकों और साहित्य को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम पर दान देने वाले व्यक्ति/संस्थाओं को आयकर मे छूट देने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।Haryana News

बैठक में किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल एवं उनके सहयोगी अमन विर्क ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम दान स्वरूप 11 लाख रुपये का चैक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को सौंपा। पहले भी देशभक्त यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने 11 लाख रुपये ट्रस्ट को दान में दिए । इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री श्री कंवरपाल, पूर्व सांसद श्री संजय भाटिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेन्द्र कुमार, मंडलायुक्त अंबाला श्री संजीव वर्मा, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक श्री के एम पांडुरंग, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. शालीन, उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now