
गुरुग्राम (Best24News): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 अक्तूबर को हरियाणा दौरे पर रहेंगे। वे गुरुग्राम में आयोजित होने जा रही भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। गृह मंत्री के इस उच्च स्तरीय दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय ‘गुरुकमल’ में समीक्षा बैठक की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सेवा ज्योति यात्रा को जिम्मेदारियां सौपी।
गुरूग्राम में भाजपा कार्यालय गुरुकमल’ में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, संगठन महामंत्री पवन राणा तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, जनभागीदारी और सांगठनिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्च हुई। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह कार्यक्रम गुरूग्राम में आयोजित किया जा रहा है।
जानिए कहां से पहुंचेगी यात्रा: गुरुग्राम जिले व आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से निकलने वाली मशाल व सेवा यात्राएं एकत्र होकर लेजर वैली मैदान की ओर बढ़ेंगी, जिसका नेतृत्व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे
Also Readअटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज
