गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari Breaking News: भतीजी की डोली उठने से चंद घंटे पहले चाचा ने दुनिया को कहा अलविदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Breaking Newsl: बवाल में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया जब उन्हें पता चला की भतीजी के डोली उठने से पहले ही चाचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया…


Rewari Breaking Newsl: बवाल में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया जब उन्हें पता चला की भतीजी के डोली उठने से पहले ही चाचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। भतीजी के लग्न समारोह से लौटते समय एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया और इस एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisement

बता दे की रसियावास गांव के रहने वाले 48 साल के रामवीर गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करते थे। रविवार को उनकी भतीजी कोमल की शादी होने वाली थी इससे पहले शनिवार को ही उनके घर में एक दुर्घटना घट गई। शनिवार को रामवीर अपने परिवार के साथ धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी लग्न समारोह के लिए गए थे।

लग्न समारोह से लौटते समय रामवीर दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली जयपुर हाईवे पर साबन कट से निकल कर जैसे ही वह लिंक मार्ग पर पहुंचे तो सड़क निर्माण के कारण मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए जो मिट्टी का टीला बनाया गया था उसे पर ही उनका बाइक चढ़ गया। इसके बाद उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और वह बाइक सहित नीचे गिरकर जख्मी हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए और बाइक के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस घर में शाम को भतीजी की विदाई होनी थी उसी घर से सुबह चाचा की अर्थी उठ गई। आज सोमवार को छोटे भाई और रामवीर के भतीजे देव की राजस्थान में बारात भी जानी थी हालांकि इस दुर्घटना के बाद परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp