रविवार, 8 नवम्बर 2026

हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, तुरंत प्रभाव से किए संस्पेड, जानिए क्या है वजह

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा :  हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को लिंगानुपात सुधार में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चिकित्सा अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों क्षेत्रों में…


हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, तुरंत प्रभाव से किए संस्पेड, जानिए क्या है वजह
हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, तुरंत प्रभाव से किए संस्पेड, जानिए क्या है वजह
Google News Follow us on Google

हरियाणा :  हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को लिंगानुपात सुधार में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चिकित्सा अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों क्षेत्रों में लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

दोनों किए संस्पेंड: बता दे लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार नहीं होने के चलते अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) सुधीर राजपाल ने सिरसा जिले के पीएचसी जोतांवाली की मेडिकल अधिकारी डॉ. अनीषा और सोनीपत के हलालपुर के एसएमओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। विभाग की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी मची हुई है।

बता दे हरियाणा ने वर्ष 2025 के अंत तक लिंगानुपात 920 तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को अवैध गर्भपात के मामलों की रिवर्स-ट्रैकिंग करने और पूरे अभियान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जनों को आदेश दिया गया है कि वे प्रत्येक जिले में BAMS और BHMS डॉक्टरों द्वारा संचालित सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की सूची तैयार करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस सूची में यह भी दर्ज करना होगा कि किन केंद्रों पर पंजीकृत स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और कितने केंद्र कानूनी गर्भपात (MTP) के लिए अधिकृत हैं। विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा है कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को अधिकतम दो केंद्रों पर ही कानूनी गर्भपात की अनुमति दी जाएगी। यह प्रस्ताव कानूनी प्रारूप में तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा ताकि लिंग चयन आधारित गर्भपात पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp