गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

TVS Apache RTX 300 की कीमत बढ़ी! जानें अब कितने में मिलेगी यह पावरफुल बाइक

Written by: Best24News

Published:

TVS Apache RTX: भारतीय बाजार में TVS कंपनी अपनी कई बेहतरीन बाइक्स के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल TVS Apache RTX 300 लॉन्च की…


TVS Apache RTX 300 की कीमत बढ़ी! जानें अब कितने में मिलेगी यह पावरफुल बाइक
TVS Apache RTX 300 की कीमत बढ़ी! जानें अब कितने में मिलेगी यह पावरफुल बाइक
Google News Follow us on Google

TVS Apache RTX: भारतीय बाजार में TVS कंपनी अपनी कई बेहतरीन बाइक्स के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल TVS Apache RTX 300 लॉन्च की थी। लेकिन अब लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है और अब यह बाइक कितने की मिलेगी।

Advertisement

बढ़ गई बाइक की कीमत

टीवीएस की ओर से अपाचे RTX 300 के BTO वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि इसके बेस और टॉप वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो लोग बेस मॉडल खरीदना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल कोई अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।

TVS Apache RTX 300 को एडवेंचर लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए हैं जिनमें अर्बन, रेन, टूर और रैली मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, क्विक शिफ्टर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की अन्य बाइक्स से अलग बनाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस मोटरसाइकिल में 299.1 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 36 पीएस की पावर और 28.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई है। यह इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि लंबी दूरी के सफर में भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

अब कितनी हो गई कीमत

कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब BTO वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.34 लाख रुपये हो गई है। जबकि इसके बेस वेरिएंट की कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप एडवेंचर बाइक्स के शौकीन हैं और एक दमदार बाइक की तलाश में हैं तो TVS Apache RTX 300 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp